संतरे के छिलके से पाएं Celebrities जैसा निखार | करे ऐसे इस्तेमाल
क्या आप भी स्किन प्रोब्लेम्स से परेशां? चाहती है सेलिब्रिटीज जैसा निखार? क्या आप भी चाहती हैं कि लोग आपको देखें और आपकी खूबसूरती का राज जानें लेकिन महंगे फेशियल और सेलिब्रिटीज की तरह महंगे स्किन केयर रूटीन आपके बजट से बाहर हैं। चिंता करने की कोई बात नहीं है। यहां आपको आपकी सभी समस्याओं का समाधान मिल जाएगा. हम आपको बताएंगे कि कैसे आप किसी महंगे उत्पाद पर पैसा खर्च किए बिना घर पर ही प्राकृतिक, चमकदार और गोरी त्वचा पा सकते हैं।
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि सब्जियां और फल हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे फल भी हैं जो आपके अंदर से नहीं बल्कि आपको बाहर से खूबसूरत बनाने में भी मदद करते हैं। उदाहरण के लिए: संतरा. अक्सर लोग संतरे तो खाते हैं लेकिन उसके छिलके को फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी खूबसूरती का राज संतरे के छिलके में छिपा है? इस में पाए जाने वाले गुण आपकी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। तो आइए जानते हैं कि इन में क्या होता है और यह कैसे आपको मनचाही त्वचा दे सकता है।
संतरे के छिलके आपकी त्वचा के लिए कैसे अच्छे हैं- सिर्फ संतरे ही पोषक तत्वों से भरपूर नहीं होते है बल्कि इसके छिलकों में भी पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। संतरे के छिलके विटामिन सी, फोलेट, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होते हैं। जो आपकी त्वचा को गोरा, चमकदार और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
कैसे करें इस्तेमाल- संतरे के छिलकों का इस्तेमाल करने के लिए आप इन्हें टोनर, स्क्रब और फेस पैक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. टोनर का उपयोग करने के लिए कुछ साफ संतरे के छिलके लें और उन्हें एक गिलास पानी में तब तक उबालें जब तक पानी आधा गिलास न रह जाए। फिर इसे ठंडा होने के बाद एक स्प्रे बोतल कंटेनर में गुलाब जल और विटामिन ई तेल डालकर डालें। आपका टोनर तैयार है. आप इसे फेसवॉश के बाद इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: सावधान! रोजाना कॉफ़ी पीने की आदत करवा सकती है बीमारियों से सामना
अगर आप अपनी त्वचा के लिए स्क्रब और फेस पैक का इस्तेमाल करने का तरीका ढूंढना चाहते हैं तो संतरे के छिलके को धूप में अच्छी तरह सुखा लें और उसका पाउडर बना लें। इसमें थोड़ा सा शहद और दूध मिलाएं और इसे स्क्रब के लिए इस्तेमाल करें। फेस मास्क के लिए पाउडर में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगाएं और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से आपको एक हफ्ते के अंदर ही फर्क दिखना शुरू हो जाएगा लेकिन स्क्रब का इस्तेमाल रोजाना न करें, स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में सिर्फ दो बार ही करें।

