खेलताजा खबर

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पुरुस्कार से किया सम्मानित

राष्ट्रपति भवन में 9 जनवरी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित किया। इस बार कुल मिलाकर 26  खिलाडी  को अर्जुन  पुरुस्कार से नवाज़ा गया। वही  5 कोच को  द्रोणाचार्य अवार्ड मिला। इसके साथ साथ तीन कोच को लाइफ टाइम सम्मान से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सबसे पहले द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिए इसके बाद लाइफ टाइम अवार्ड से कोच को सम्मानित किया और आखिरी मेंअर्जुन अवार्ड दिए गए।

शमी ने किया अर्जुन अवार्ड अपने नाम

उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर अमरोहा से आने वाले भारत के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी के वर्ल्डकप में किये प्रदर्शन से सब लोग वाकिफ है। भले की टीम इंडिया को हर का सामना करना पड़ा लेकिन मोहम्मद शमी की प्रदर्शन सबके दिलो में घर कर गया। टूर्नामेंट के शुरू  के चार मैच में शामिल न होने के वाबजूद शमी ने 24 विकेट अपने नाम किये। और साथ ही सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाडी का ख़िताब अपने नाम कर लिया।

द्रोणाचार्य पुरस्कार

इन 5 कोच को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने द्रोणाचार्य राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया।

1-गणेश प्रभाकरन (मल्लखंभ)

2- महावीर सैनी (पैरा एथलेटिक्स)

3- ललित कुमार (कुश्ती)

4-आरबी रमेश (शतरंज)

5-शिवेंद्र सिंह (हॉकी)

लाइफ टाइम अवॉर्ड

साथ ही साथ इन 3 कोच को लाइफ टाइम अवार्ड से नवाज़ा गया जिन्होंने खेल में भारत को आगे बढ़ाया।

1- कोच भास्करन ई (कबड्डी)

2-कोच जसकीरत सिंह ग्रेवाल (गोल्फ )

3-  कोच जयन्त कुमार पुसीलाल (टेबल टेनिस)

यह भी पढ़े- शायना नेहवाल की बायोग्राफी

अर्जुन अवार्ड 

1-ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाज़ी)

2- अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी)

3- मुरली श्रीशंकर (एथलेटिक्स)

4-पारुल चौधरी (एथलेटिक्स)

5-मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाजी)

6-आर वैशाली (शतरंज)

7-मोहम्मद शमी (क्रिकेट)

8-अनुश अग्रवाल ( घुड़सवारी)

9-दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज)

10-दीक्षा डागर (गोल्फ)

11-कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी)

12-सुशीला चानू (हॉकी)

13-पवन कुमार (कबड्डी)

14-रितु नेगी (कबड्डी)

15- नसरीन (खो-खो)

16- पिंकी ( लॉन बॉल्स)

17-श्वर्य प्रताप सिंह तोमर (निशानेबाजी)

18-ईशा सिंह (निशानेबाजी)

19- हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वाश)

20-अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस)

21- सुनील कुमार (कुश्ती)

22-अंतिम पंघाल (कुश्ती)

23- नाओरेम रोशिबिना देवी (वुशु)

24-शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी)

25- इलूरी अजय कुमार रेड्डी (दृष्टिबाधित क्रिकेट)

26- प्राची यादव (पैरा कैनोइंग).

error: Content is protected !!