ताजा खबर

IGL ने दिया दिल्ली -एनसीआर लोगो को महंगाई का झटका

दिल्ली ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी सप्लाई करने वाली कंपनी  इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL)  ने आज 23 नवंबर 2023 को सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी करदी है। IGL ने सीएनजी  में 1 रूपए प्रति किलोग्राम तक बढ़ोतरी करदी। लोगो का मानना है की इन बढ़ती कीमतों का असर  परिवहन और दैनिक वस्तुओ पर पड़ सकता है। IGL ने CNG के दामों पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित नॉएडा, गाजियाबाद और हापुड़ में भी दाम बढ़ाये है।

CNG  के दामों में इजाफा

गुरुवार को सुबह दिल्ली एनसीआर  के लोगो को महंगाई का झटका लगा।   इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) जो CNG  का सप्लाई कराती है उन्होंने दिल्ली एनसीआर,गाजियाबाद और हापुड़ में उपलब्ध होने वाली CNG के दामों में इज़ाफ़ा कर दिया। 23 नवंबर 2023 गुरुवार सुबह हुए इस खबर के बाद अनुमान लगाया जरा है की इस महंगाई का असर परिवहन और दैनिक वस्तुओं के साथ साथ विभिन्न चीज़ो पर पड़ सकता है।

CNG की नयी दरें?

दिल्ली में पहले CNG की रेट 74.59 रुपये प्रति किलोग्राम थे जिससे ईगल ने बढ़ाकर 75.59  रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया है। वही नॉएडा के लोगो के के लिए जहा CNG के दर पहले 80.20 रुपये प्रति किलोग्राम था वही अब 81.20 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। ग्रेटर नॉएडा में भी दाम बढ़कर 79.20 से 80.20 हो गया है। गाजियाबाद और हापुड़ में भी संग का दाम बढ़कर 80.20 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। हालांकि, रेवाड़ी के जहाँ पहले CNG का दर 82.20 रुपये प्रति किलो था वही दर घटकर अब 81.20 रुपये प्रति किलो ग्राम हो गया है।

यहाँ भी पढ़े: मजदूरों की सुकून भरी आवाज़ सुनकर मिली मजदूरों के परिवार को राहत

बढ़ते दरों का असर

IGL द्वारा CNG के बड़ो दामों को देखते हुए लोगो का मानना है की इस का असर कई चीज़ो पर पड़ सकता है।  जैसे की कैब सेवा देने वाले उबर और ओला भी अपने दामों में बढ़ोतरी कर सकते है।  वही CNG पे चलने वाले ऑटो रिक्शा के दर  भी बढ़ने का अनुमान है जिसका सीधा असर रोज़ मर्रा के सफर करने वाले लोगो के जेब पर भी पड़ सकता है।

error: Content is protected !!