ताजा खबरलाइव न्यूज़

गोल्ड रेट अपडेट: दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹91,200 प्रति 10 ग्राम

दिल्ली में सोने की कीमत में हलकी सी तेजी देखने को मिली है |  आज 4 जून को दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड रेट ₹91,200 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है | जो पिछले दिन की तुलना में ₹20 अधिक है।जबकि कल २२ कैरेट गोल्ड रेट ₹ 91,000 प्रति 10 ग्राम पर था  इस बीच, 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत भी ₹99,500 प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है। चांदी की बात करें तो वह भी स्थिर बनी हुई है और इसमें कोई खास बदलाव नहीं देखा गया।

दिल्ली में सोना एक बहुत ही मूल्यवान संपत्ति है और इसे सोने से जुड़े कारोबार का केंद्र माना जाता है। दिल्ली में भौतिक सोना भी अधिक पसंद किया जाता है और इसलिए, इसकी कीमत वैश्विक बाजार की स्थितियों, सोने की मांग और सरकार द्वारा लगाए गए करों जैसे कई कारकों से प्रभावित होती है। दिल्ली में सोने की मांग का एक बड़ा हिस्सा आयात के माध्यम से पूरा किया जाता है। दिल्ली में करोल बाग, निश्चिंत चौक और किसा मार्केट जैसे कई बड़े सोने के बाजार हैं, जहां रोजाना भारी मात्रा में सोने की खरीद-फरोख्त होती है।

यह भी पढ़े: आईआरएस अधिकारी के परिसर से करोड़ों की नकदी और सोना बरामद

दिल्ली में गोल्ड रेट की कीमत में उछाल और गिरावट अंतरराष्ट्रीय कीमत पर निर्भर करती है। इसके साथ ही आयात शुल्क और कर नीति भी सोने की कीमत को प्रभावित करती है। शादी के मौसम और दिवाली तथा अन्य महत्वपूर्ण त्योहारों के दौरान भी दिल्ली में सोने की मांग बढ़ जाती है। इसके अलावा प्रमुख राजनीतिक या अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का भी बाजार के रुख पर असर पड़ता है। गौरतलब है कि सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव अक्सर अंतरराष्ट्रीय बाजार, आर्थिक नीतियों और मौसमी मांग के हिसाब से होता है।

4 जून, 2025 को दिल्ली में:

22 कैरेट सोना: ₹91,200 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना: लगभग ₹99,500 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹1150 प्रति 10 ग्राम (लगभग)

दिल्ली का सोना बाज़ार देश के सबसे बड़े बाज़ारों में से एक है और इसकी दरें पूरे उत्तर भारत में बेंचमार्क के तौर पर देखी जाती हैं। निवेश, परंपरा और भव्यता का प्रतीक होने के कारण यहाँ हमेशा सोने की मांग रहती है।

error: Content is protected !!