आईआरएस अधिकारी के परिसर से करोड़ों की नकदी और सोना बरामद
आयकर अधिकारी ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी अमित सिंघल के परिसरों से लगभग 3.5 किलोग्राम सोना और 2 किलोग्राम चांदी बरामद की | इसका मूल्य लगभग ₹3.5 करोड़ है। सीबीआई ने दिल्ली, मुंबई और पंजाब में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की | छापेमारी के दौरान उन्होंने 1 करोड़ नकद के साथ सोने और चांदी के सिक्के और आभूषण जब्त किए हैं। भारी भरकम नकदी, सोना-चांदी और जेवरात के साथ उन्हें नकद मिला |
अमित कुमार सिंघल दिल्ली में करदाता सेवा निदेशालय में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर तैनात 2007 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अधिकारी की दिल्ली, मुंबई और पंजाब में काफी संपत्ति है उनके परिसर से नकदी सहित काफी संपत्ति और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गयी सीबीआई अधिकारी ने जताया की अमित के घर से विभिन्न बैंकों में एक लॉकर और 25 बैंक खातों के दस्तावेज मिले हैं अमित सिंघल को रविवार को 25 लाख रुपये के रिश्वत मामले में उनके एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया गया था।
सीबीआई ने शनिवार को ही अमित के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसमें उन पर ला पिनो पिज्जा के मालिक सनम कपूर को जारी आयकर नोटिस का निपटान करने के लिए 45 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद, सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी के सहयोगी हर्ष कोटक को आरोपी की ओर से शिकायतकर्ता से 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। अमित सिंघल को उसी दिन दिल्ली के वसंत कुंज स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया और दोनों आरोपियों को रविवार को नामित अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
छापेमारी के समय अमित सिंघल के घर से काफी सारा नकद और सोना चचांदी बरामद किया गया | सीबीआई ने उनके विभिन्न परिसरों में तलाशी ली और लगभग 3.5 किलोग्राम सोना और 2 किलोग्राम चांदी बरामद की, जिसका मूल्य लगभग ₹3.5 करोड़ है। उन्हें गिरफतार करके अदालत में पेश किआ गया.

